Saturday, August 21, 2010



मानव अधिकार सुरक्षा संघ  का पौधारोपण अभियान



सफीदों, (हरियाणा) : सामाजिक संस्था मानव अधिकार सुरक्षा संघ (मास) द्वारा सफीदों की शिव गऊशाला में पौधारोपण अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान की शुरूआत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अकबर खान ने की। इस पौधारोपण के दौरान आंवला, जामुन, बकैन, बहेड़ा व नीम के सैकड़ों औष्धीय पौधे लगाए गए। संस्था के अध्यक्ष अकबर खान ने अपने संबोधन में कहा कि मानव का पेड़ों से अटूट संबंध है। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना व्यर्थ है। वृक्ष है तो हम हैं। पूरा विश्र्व ग्लोबल वार्मिंग व प्रदूष्ण की समस्या से जूझ रहा है। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही हम समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यदि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई इसी तरह से होती रही तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर दुष्परिणाम भुगतने होंगे। पेड़ों की कमी से वातावरण में आसीजन की कमी होती जा रही है। परिणामस्वरूप मनुष्य को सांस लेना भी दूभर हो गया है। पेड़पौधे ही जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि महज पौधा लगाने भर से ही हमारी जिमेदारी समाप्त नहीं हो जाती, बल्कि जिस तरह से हम अपने बच्चों को पालपोस कर बड़ा करते हैं, उसी तरह से हमें पौधों को भी अच्छी तरह से पालनापोसना होगा। पौधारोपण के लिए एक जनजागृति अभियान की आवश्यकता है। स्वच्छ वातावरण के लिए पेड़ पौधे लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर व्यति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर बोलते हुए पौधारोपण कार्यक्रम के परियोजना निदेशक विनोद वर्मा ने बताया कि संस्था ने व्यापक पौधारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान की कड़ी में क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर जोरदार ढंग से पौधारोपण किया जाएगा। इस मौके पर गऊशाला के प्रधान शिव कुमार गोयल व संस्था के सहसचिव सुरेश कुमार ने भी अपने विचार रखे।

No comments:

Post a Comment